स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | भारत मे स्वतंत्रता दिवस | Independence day


भारत मे 15 अगस्त सभी भारतवासियों के लिए  बहुत ही ज्यादा खुशी का दिन होता है क्योंकि 15 अगस्त के दिन ही भारत आजाद हुआ था। 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था दूसरे शब्दों में बोला जाए तो भारत  लगभग 200 वर्षों तक तक अंग्रेजी शासन के शिकंजे में जकड़ा हुआ था जिसको आजाद कराने में अनेक देश प्रेमी ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दिए अंत मे 15 अगस्त1947 को भारत अंग्रेजों के शासन से मुक्त हो गया। भारत को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियो का बहुत ही ज्यादा योग्यता रहा। स्वतंत्रता सेनानियों में सबसे पहला नाम मोहनदास क्रम चन्द्र गांधी जी का आता है। सुभाष चन्द्र बोस, राजेंद्र प्रसाद,चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, वल्लभ भाई पटेल,सुख देव,गोपाल कृष्ण गोखले, मौलाना अबुल कलाम आदि भी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियो में से थे। भारत को आजादी दिलाने के लिए अनेक आंदोलन किये गए ,आंदोलन में "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, अविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन" आदि को प्रमुख आंदोलन माना जा सकता है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा","करो या मरो " जैसे स्लोगन (नारे) स्वतंत्रता सेनानियों में आजादी के लिए जोस भर देता था। 

हर साल 15 अगस्त के दिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के लाल किले (लाल किला लाहौरी गेट के ऊपर) पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। तिरंगा झंडा में तीन रंग होता है जिसमें सबसे ऊपर केशरिया रंग होता है ऐसा माना जाता है केशरिया रंग हमारे वीरो के बलिदान एवं साहस का प्रतीक है, तिरंगा झंडा में केशरिया के नीचे उजला रंग होता जो शांति का प्रतीक है,उजला (सफेद) रंग के नीचे हरा रंग होता है जो हरियाली का प्रतीक है, सफेद रंग पर एक चरखा का निशान होता है जिसे धर्म चक्र कहते है।

आजाद भारत मे पहली बार 15 अगस्त 1948 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री "जवाहर लाल नेहरू" जी ने तिरंगा झंडा फहराया थे। पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी लगभग 17 बार लाल किला पर राष्ट्र ध्वज फहरा चुके है,अटल बिहारी वाजपेयी जी लगभग 6 बार तिरंगा झंडा फहराये है। भारत के वर्तमान (2020) नरेंद्र मोदी जी 2014 से राष्ट्र ध्वज लाल किला पर फहराते आ रहे है। वर्ष 2020 में 74वे स्वतंत्रता दिवस पर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दिल्ली के लाल किला पर तिरंगा झंडा फहराएंगे । 
तिरंगा झंडा के लम्बाई चौड़ाई की बात करे तो तिरंगा झंडा के लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए।

मेरे देश भारत मे 15 अगस्त काफी हर्सोल्लास का दिन होता है लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देते है । स्कूल ,कॉलेज,दफ्तरों आदि में राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है राष्ट्र ध्वज फहराने के तुरंत बाद सभी लोग राष्ट्र गान को नियमानुसार गाते है। सबसे पहले देश के लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है उसके बाद ही देश मे सभी जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी दफ्तरों एवं स्कूलो-कॉलेजों में अवकाश रहता है ,इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।


कुछ लोगों का कहना है कि भारत 14 अगस्त 1947 को रात के 12 बजे आजाद हुआ था इसलिए 15 अगस्त को सुबह में राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है।
【दोस्तों अगर आपको मेरा पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया शेयर करें।】



Post a Comment

0 Comments